11 अगस्त से जिले में होंगी तिरंगा यात्राए, तीन दिन निकलेगी तिरंगा यात्रा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 8 August 2024

11 अगस्त से जिले में होंगी तिरंगा यात्राए, तीन दिन निकलेगी तिरंगा यात्रा


 


11 अगस्त से जिले में होंगी तिरंगा यात्राए, तीन दिन निकलेगी तिरंगा यात्रा 


नर्मदापुरम। 78वें स्वतंत्रता दिवस के पहले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरूवार को आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को लेकर जिला बैठक संपन्न हुई। बूथ से लेकर जिला स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, व्यापारी सहित समाज के हर वर्ग को जोड़ना है राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाना है। 

उक्त बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सीमा सिंह ने कहीं। बैठक के प्रारंभ में भाजपा के पितृपुरूष को माला पहनाकर दीप प्रज्जवलित किया। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर तिरंगा फहराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराना है। 

12 से 14 अगस्त को महापुरूषों एवं स्मारकों पर स्वच्छता कार्यक्रम करना है। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाया जाएगा। आप सभी के प्रयासों से एक पेड़ मां के नाम अभियान में हमारा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है। बैठक को संबोधित करते हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि आगामी 10 अगस्त को महिला बहनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन का उपहार दिया है अब 1250 रूपये से बढ़कर 1500 रूपये लाड़ली बहनों के खातों में आएगें। बैठक को संतोष पारिक, ठाकुरदास नागवंशी, प्रेमशंकर वर्मा ने भी संबोधित किया।

 इस दौरान सीमा सिंह, माधवदास अग्रवाल, विजयपाल, ठाकुरदास नागवंशी, प्रेमशंकर वर्मा, संतोष पारीक, संपत मूंदड़ा, राजो मालवीय, हंस राय, सविता दीवान शर्मा, प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, प्रीति शुक्ला, राजेश तिवारी नीतू महेंद्र यादव, जयकिशोर चौधरी, योगेंद्र राजपूत, अर्चना पुरोहित, राजू सिकंदर, जान मोहम्मद, संजीव मलानी, सागर शिवहरे, रोहित गौर सहित हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली एवं मंडल के प्रभारी सह प्रभारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर ने पुराने एवं नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों को नवीन भवन में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

  कलेक्टर ने पुराने एवं नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों को नवीन भवन में स्थानांतरित करने के दिए न...

Post Top Ad

Responsive Ads Here