स्प्रिंगडेल्स स्कूल में साहित्यकार अशोक जमनानी का अभिनंदन समारोह आयोजित राजस्थानी कलाकारों द्वारा श्रेष्ठ गायन नृत्य प्रस्तुति की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 December 2024

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में साहित्यकार अशोक जमनानी का अभिनंदन समारोह आयोजित राजस्थानी कलाकारों द्वारा श्रेष्ठ गायन नृत्य प्रस्तुति की गई


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्प्रिंगडेल्स स्कूल में साहित्यकार अशोक जमनानी का अभिनंदन समारोह आयोजित 

राजस्थानी कलाकारों द्वारा श्रेष्ठ गायन नृत्य प्रस्तुति की गई 


  नर्मदापुरम। साहित्यकार अशोक जमनानी का अभिनंदन समारोह स्प्रिंगडेल्स स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु स्पिक मैके से रोजे खान व राजस्थानी मांगणियार बंधुओं ने अपने श्रेष्ठ गायन प्रस्तुति दी। विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए तथा उन्हें अपनी संस्कृति और राजस्थानी कला को समीप से जानने का मौका मिला। अभिनंदन कार्यक्रम में साहित्यकार अशोक जमनानी को महादेवी वर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. भवानी शंकर शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पं गिरजा शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कवि संतोष व्यास, समाजसेवी पं अरुण शर्मा अध्यक्ष स्पिक मैके चैप्टर सुनील बाजपेई अध्यक्ष स्पिक मैके इटारसी रहे। साथ ही कार्यक्रम में डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, सुभाशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। डायरेक्टर डॉ.आशीष चटर्जी द्वारा अशोक जमनानी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए स्वागत उद्बोधन दिया। 

जमनानी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश संतोष व्यास ने डाला। अभिनंदन पत्र का वाचन समाजसेवी पं अरुण शर्मा द्वारा किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न तथा अभिनंदन पत्र देकर अशोक जमनानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक जमनानी ने बच्चों को बताया कि जीवन सहज व सरल ढंग से जिया जा सकता है। कहानी के माध्यम से उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि अनुशासित जीवन नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पं गिरजा शंकर शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि अशोक जमनानी जैसे साहित्यकार, कथाकार का नर्मदापुरम में होना सौभाग्य की बात है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं भवानी शंकर शर्मा ने अशोक जमनानी को महादेवी वर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई प्रेषित की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की और सदैव अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन स्कूल प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर महेंद्र चौकसे, अजय श्रीवास्तव, गुनमति मिश्र, कृष्णपाल सिसोदिया, सुभाष यादव, सुरेश सिंह राजपूत, हृदयेश चौबे, रितेश मालवीय, श्रावणी तिवारी, अमित पाराशर, अथर्व दुबे सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने श्री जमनानी को बधाई और शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here