देश के आठ राज्यों में जारी है पूर्ण लाकडाउन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 August 2021

देश के आठ राज्यों में जारी है पूर्ण लाकडाउन

 

नई दिल्ली । देश भर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। इसके बावजूद अभी देश के कई राज्यों में पूर्ण लाकडाउन तो कई में ढील के साथ आंशिक लॉकडाउन जैसी स्थित जारी है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अभी रविवार को पूर्ण लाकडाउन जारी है। दोनों राज्यों में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है और माल, रेस्तरां, जिम, सैलून और स्पा को फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है। देश के आठ राज्यों में अभी भी लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां जारी हैं। ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी। शेष 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन जारी हैं। 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन लागू है। ये हैं- कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, असम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और गुजरात। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में धीरे-धीरे प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता को चेतावनी दी और कहा कि दवाओं और वैक्सीन उपलब्ध हैं, लेकिन आक्सीजन की अब भी कमी है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम आक्सीजन की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दे रहे हैं। यदि तीसरी लहर की आशंका के कारण आक्सीजन की उपलब्धता कम जान पड़ी, तो राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन से बचने के लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना चाहिए। नगालैंड में अनलॉक का चौथा चरण जारी है। इसमें दुकानों को अधिक देर तक खोलने और कम क्षमता के साथ बसों के संचालन की अनुमति दी जा रही है। राज्य में पहले चरण का अनलॉक 1 से 7 जुलाई, दूसरा चरण 8-17 जुलाई, तीसरा चरण 18 जुलाई से प्रभावी हुआ। इसके बाद चौथा चरण 1 अगस्त से जारी है। इसमें दुकानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक, 12 घंटों के लिए खोलने की अनुमति दी गई।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here