इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में गांधीनगर जैसे अहम नगर निगम में महज एक सीट जीत पाना बताता है कि उसके लिए विस्तार की राह कितनी मुश्किल है। तीन सीटों में से कांग्रेस को महज 2 सीटें ही मिली हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। हालांकि पिछली बार गांधीनगर नगर निगम में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। तब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को 16-16 सीटें मिली थीं। हालांकि कांग्रेस के पार्षद प्रवीण पटेल ने पाला बदल लिया था और भाजपा की मदद से मेयर बन गए थे।
No comments:
Post a Comment