विदिशा, दिनांक, तीन मार्च 2022
विदिशा जिले में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले मजदूरों को समय पर राशन प्राप्त हो इसके लिए वन नेशन वन कार्ड योजना अन्तर्गत कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा दल गठित किये गए हैं। जो ऐसे क्षेत्र जहां काॅलोनियों का निर्माण, सड़कों का निर्माण कार्य अथवा शासकीय भवनों, रेलवे या फिर अधोसंरचना के निर्माण कार्यों में विभिन्न प्रदेशों अथवा अन्य जिलों के प्रवासी मजदूर कार्य कर रहे हैं। उन सबको समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है।
कलेक्टर श्री उमाशंकर द्वारा दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि जिले विभिन्न अनुविभाग क्षेत्रों के ग्रामों में गुरूवार को जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया था। जागरूकता के उद्देश्यों से दल गठित किए गए हैं। गठित दल संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनियों के इंचाजों से समन्वय कर वहां के श्रमिकों को एकत्रित करते हैं और शासन के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों से भवन निर्माता का नाम, निर्माण स्थल का नाम, पता तथा लाभार्थी का नाम, राशन कार्ड नंबर, गृह राज्य वर्तमान जिला, वर्तमान स्थिति में मोबाइल नंबर, प्रवास आदि की जानकारी संकलित की जाकर संबंधित को जागरूक किया जा रहा हैं।
No comments:
Post a Comment