आरटीओ जांच दल की कार्यवाही जारी, 76 हजार 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 10 May 2024

आरटीओ जांच दल की कार्यवाही जारी, 76 हजार 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई


 

आरटीओ जांच दल की कार्यवाही जारी,

76 हजार 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई


नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार शुक्रवार को आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के आदेश पर आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर सहित सिवनी मालवा तथा पिपरिया तहसील में जांच अभियान चलाया गया, जिसमे वाहनों के सम्पूर्ण दस्तावेज सहित गाड़ियों में कमियां मिलने पर चालानी कार्यवाही की गई। 

जांच में 1 वाहन बिना HSRP नंबर प्लेट, 2 वाहन बिना फिटनेस, 2 वाहन बिना बीमा, 3 वाहन ओवर हाइट, 14 अन्य वाहनों में कमियां पाई गई, साथ ही अन्य 10 वाहनों पर टैक्स बाकी पाया गया, जिन पर कार्यवाही करते हुए 76 हजार 500 रुपए का चालान किया गया। आरटीओ जांच दल द्वारा लगातार वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है, प्रत्येक छोटे तथा बड़े वाहनों की जांच करते हुए कार्यवाही की जा रही ह। ऐसी कार्यवाही दिन तथा रात्रि में लगातार की जाएगी, जांच दल के द्वारा वाहन स्वामियों को सख्ती के साथ हिदायत दी जा रही है की वाहनों के सम्पूर्ण दस्तावेज तथा वाहन की सही स्थिति में ही वाहनों का संचालन करें। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि आरटीओ जांच दल की टीम प्रत्येक तहसील में आगामी दिनो में जाकर वाहनों की जांच करेगी तथा जिन वाहनों में कमी पाई जाएगी ऐसे वाहनों की कमी को पूरा करते हुए चालानी कार्यवाही की जाएगी, इस कार्यवाही में सम्पूर्ण जांच दल शामिल रहा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here