मगरमच्छ को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव की अध्यक्षता में आपात बैठक में निर्णय संयुक्त दल करेगा निगरानी, जनजागरूकता के कार्यक्रम होंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 July 2024

मगरमच्छ को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव की अध्यक्षता में आपात बैठक में निर्णय संयुक्त दल करेगा निगरानी, जनजागरूकता के कार्यक्रम होंगे


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


मगरमच्छ को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव की अध्यक्षता में आपात बैठक में निर्णय 

संयुक्त दल करेगा निगरानी, जनजागरूकता के कार्यक्रम होंगे 


नर्मदापुरम्। मगरमच्छ दिखने की घटना पर नगरपालिका परिषद में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। जिसमें श्रवण मास को देखते हुए नागरिकों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षदगण बिंदिया मांझी, नयना सोनी, सिमरन रैकवार, रिचा तिवारी, प्रेमा पंकज पांडेय, शिल्पा गौर, निर्मला राय, महिमा रोहित गौर, दुर्गेश चौधरी, नरेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद तेज कुमार गौर, पंकज पांडेय, जितेंद्र तिवारी, अरूण सैनी, राजेश तिवारी सिटी मजिस्ट्रेट अश्वनराम चिरामन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले आदि मौजूद रहे। 

नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बैठक में हुए निर्णय  में सभी घाटों पर नगरपालिका का अमला तैनात रहेगा। श्रद्धालुगणों से आग्रह किया है कि दर्शन करने अकेले न जाकर समूह में जाएं। लोगों को जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रावण मास को देखते हुए श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखा जाए। घाटों पर लगातार बोटों से पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही प्रशासन द्वारा घाट पर निगरानी के लिए संयुक्त दल का गठन किया जाएगा। जिसमें होमगार्ड, नगरपालिका, राजस्व के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। 

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मां नर्मदा के दर्शन दूर से ही करें। मगरमच्छ दिखने के चलते घाट पर सावधान रहें। नागरिकों की सुरक्षा हेतु नपा की टीम तैनात की गई है।

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here