स्प्रिंगडेल्स के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में लहराया परचम शानदार परिणाम की खुशी मनाने विद्यार्थी पहुंचे स्कूल सबका मुंह मीठा कराकर बधाई दी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 April 2026

स्प्रिंगडेल्स के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में लहराया परचम शानदार परिणाम की खुशी मनाने विद्यार्थी पहुंचे स्कूल सबका मुंह मीठा कराकर बधाई दी



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्प्रिंगडेल्स के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में लहराया परचम

शानदार परिणाम की खुशी मनाने विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

सबका मुंह मीठा कराकर बधाई दी


नर्मदा पुरम। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2026 में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों नें उच्च अंक प्राप्त कर नर्मदापुरम में अपनी सफलता का परचम लहराया। बुधवार को घोषित कक्षा दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा ,जिसमें सैय्यद अब्बास जैदी 97.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे, साक्षी रावत 96.8 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान एवं समीक्षा मालवीय 96 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं एवं  एवं 77 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दस के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। शाला के डायरेक्टर डॉ आशीष चटर्जी, सुभाशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी, उपप्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया सहित समस्त शाला परिवार तथा माता पिता द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी।       





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here