‘पलक ने जीता कुराश में कांस्य पदक , दी शुभकामनाएं
कोच वैशाली तिवारी ने बताया कि ये हमारे विद्यालय व नर्मदापुरम के लिए गौरव कि बात है
नर्मदापुरम। कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियागिता में नर्मदापुरम समेरिटन्स विद्यालय की बिटिया पलक सिंह बैस ने राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में कास्य पदक - 52 वजन समूह में अर्जित करा। कोच वैशाली तिवारी ने बताया कि ये हमारे विद्यालय व नर्मदापुरम के लिए गौरव कि बात है कि प्रति वर्ष लगातार कुराश खेल में पदक प्राप्त हो रहे। इस पदक का श्रेय पलक, ने अपनी कोच वैशाली तिवारी को दिया। पलक, कि इस बड़ी उपलब्धि पर मप्र कुराश खेल सचिव एवं अंतराष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास, समेरिटन्स स्कूल संचालक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, कोच एवं नर्मदापुरम कुराश सचिव वैशाली तिवारी, सचिन खम्परिया सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment