विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध शराब के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान 70 बल्क लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 4500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 07 प्रकरण कायम किये जप्त शराब एवं सामग्री की अनुमानित कीमत 464000/- रुपये - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 2 September 2023

विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध शराब के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान 70 बल्क लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 4500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 07 प्रकरण कायम किये जप्त शराब एवं सामग्री की अनुमानित कीमत 464000/- रुपये



विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध शराब के विरूद्ध  चलाया जा रहा अभियान

 70 बल्क लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 4500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त 

आरोपियों  के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  07 प्रकरण कायम किये जप्त शराब एवं सामग्री की अनुमानित कीमत 464000/-  रुपये


  नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत  निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत्त नर्मदापुरम शहर में आबकारी दल द्वारा सिकलीकर मोहल्ला एवं मछली बाजार में एक संदिग्ध स्थल की तलाशी लेकर 4500 किलोग्राम  महुआ लाहान एवं 70 लीटर हाथभट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम  की धारा 34.1(क) के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गए। 2 प्रकरण में आरोपियों की तलाश जारी है। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹464000/- है।

 कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, रघुवीर सिंह राठौर, आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा आबकारी आरक्षक विकास लोखंडे, धर्मेंद्र वांऱगे नर्मदा प्रसाद मेहरा महिला आरक्षक प्रगति पंडोले, भावना यादव, तारा पवार का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here