दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ उपरांत अब 5/- प्रति थाली मिलेगा भरपेट भोजन 156 हित ग्राहियो को पट्टे का वितरण किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 2 September 2023

दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ उपरांत अब 5/- प्रति थाली मिलेगा भरपेट भोजन 156 हित ग्राहियो को पट्टे का वितरण किया




 दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ उपरांत अब 5/- प्रति थाली मिलेगा भरपेट भोजन

 156 हित ग्राहियो को पट्टे का वितरण किया


 नर्मदापुरम् । नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में के ग्वालटोली काली  मन्दिर  परिसर में  6 वार्डो के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन द्वारा पट्टाधृति योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण के कार्यक्रम को लाइव देखा उसके उपरान्त 156  आवासहीन पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया और दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया ।

पूर्व में इस योजना के तहत् 10/- रूपये प्रतिथाली भोजन उपलब्ध कराया जाता था किन्तु दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण के शुभारंभ उपरांत रसोई केन्द्र पर अब 5/- रूपये प्रति थाली भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जावेगा ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीयूष शर्मा म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष, महेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि, हंस राय ,भाजपा  मण्डल अध्यक्ष रोहित गौर, नरेंद्र पटेल, दुर्गेश चौधरी, सुषमा खत्री , रेखा यादव  सिमरन रैकवार  वंदना चुटीली, दौलतराम यादव गणेश बाबरिया एवं सभा पति निर्मला राय ,पंकज पांडे पार्षद गण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं हितग्राहीगण उपस्थित रहे।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here