प्रतिभूति कागज कारखाना (SPM) में 6000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता की अत्याधुनिक सिलेंडर मोल्ड वेट-मेड वाटरमार्क बैंक नोट (CWM-BN) पेपर मैन्युफैक्चरिंग लाइन की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल (CCEA वित्त मंत्रालय) द्वारा स्वीकृति प्रदान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 7 January 2026

प्रतिभूति कागज कारखाना (SPM) में 6000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता की अत्याधुनिक सिलेंडर मोल्ड वेट-मेड वाटरमार्क बैंक नोट (CWM-BN) पेपर मैन्युफैक्चरिंग लाइन की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल (CCEA वित्त मंत्रालय) द्वारा स्वीकृति प्रदान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 प्रतिभूति कागज कारखाना (SPM) में 6000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता की अत्याधुनिक सिलेंडर मोल्ड वेट-मेड वाटरमार्क बैंक नोट

 (CWM-BN) पेपर मैन्युफैक्चरिंग लाइन की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल (CCEA  वित्त मंत्रालय) द्वारा स्वीकृति प्रदान 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। नर्मदापुरम के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। नर्मदापुरम स्थित प्रतिभूति कागज कारखाना (SPM) में 6000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता की अत्याधुनिक सिलेंडर मोल्ड वेट-मेड वाटरमार्क बैंक नोट (CWM-BN) पेपर मैन्युफैक्चरिंग लाइन की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल (CCEA  वित्त मंत्रालय) द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कुल वित्तीय निहितार्थ ₹1,788 करोड़ है, जिसमें से लगभग ₹1700 करोड़ की राशि मशीन स्थापना हेतु स्वीकृत की गई है।

यह परियोजना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील बैंक नोट पेपर आवश्यकताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। इसके माध्यम से लगभग 50 वर्ष पुरानी, अप्रचलित एवं कम दक्षता वाली पेपर मशीनों का स्थान आधुनिक तकनीक से युक्त नई मशीन लेगी, जिससे उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और लागत-दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही, ₹10 और ₹20 जैसे कम मूल्य वर्ग के बैंक नोटों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जो देश की आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे होशंगाबाद लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निरंतर प्रयास, प्रभावी अनुकरण और सतत पहल का विशेष योगदान रहा है। इस परियोजना की स्वीकृति से नर्मदापुरम क्षेत्र में रोजगार सृजन, औद्योगिक सुदृढ़ीकरण और समग्र आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्रिमंडल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य मंत्री मोहन यादव तथा केंद्र सरकार के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। यह निर्णय नर्मदापुरम ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here