बालीवुड अभिनेत्री झलक देसाई द्वारा ब्यूटीशियन श्रीमती प्रमिला सोनी को श्रेष्ठ अवार्ड से किया सम्मानित ड्रीम गर्ल ब्यूटी ऑर्गेनाइज़ेशन एवं श्री लक्ष्मी इवेंट कंपनी द्वारा प्लेटिनम रिसॉर्ट में आयोजित किया वन डे ब्यूटी सेमिनार अवार्ड शो वनडे ब्यूटी सेमिनार और ब्राइडल कंप्टीशन टैलेंट शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल हुई थी महिलाएं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 January 2026

बालीवुड अभिनेत्री झलक देसाई द्वारा ब्यूटीशियन श्रीमती प्रमिला सोनी को श्रेष्ठ अवार्ड से किया सम्मानित ड्रीम गर्ल ब्यूटी ऑर्गेनाइज़ेशन एवं श्री लक्ष्मी इवेंट कंपनी द्वारा प्लेटिनम रिसॉर्ट में आयोजित किया वन डे ब्यूटी सेमिनार अवार्ड शो वनडे ब्यूटी सेमिनार और ब्राइडल कंप्टीशन टैलेंट शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल हुई थी महिलाएं



एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ 

 

बालीवुड अभिनेत्री झलक देसाई द्वारा ब्यूटीशियन श्रीमती प्रमिला सोनी को श्रेष्ठ अवार्ड से किया सम्मानित 

ड्रीम गर्ल ब्यूटी ऑर्गेनाइज़ेशन एवं श्री लक्ष्मी इवेंट कंपनी द्वारा प्लेटिनम रिसॉर्ट में आयोजित किया वन डे ब्यूटी सेमिनार अवार्ड शो 

वनडे ब्यूटी सेमिनार और ब्राइडल कंप्टीशन टैलेंट शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल हुई थी महिलाएं 



एके एन न्यूज नर्मदापुरम। ड्रीम गर्ल ब्यूटी ऑर्गेनाइज़ेशन एवं श्री लक्ष्मी इवेंट कंपनी द्वारा प्लेटिनम रिसॉर्ट इटारसी में आयोजित वन डे ब्यूटी सेमिनार अवार्ड शो में मुंबई से आई बालीवुड अभिनेत्री झलक देसाई द्वारा शहर की जानी मानी ब्यूटीशियन श्रीमती प्रमिला सोनी को हजारों महिला प्रतिभागीयो की उपस्थिति में श्रेष्ठ ब्यूटीशियन का अवार्ड देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ड्रीम गर्ल ब्यूटी ऑर्गेनाइज़ेशन और श्री लक्ष्मी इवेंट कंपनी द्वारा वनडे ब्यूटी सेमिनार और ब्राइडल कंप्टीशन टैलेंट शो का आयोजन प्लेटिनम रिसॉर्ट इटारसी में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न

जिले से आई ब्यूटीशियनो द्वारा दिनभर चले इस सेमिनार में भाग लिया। इस अवसर पर वन डे ब्यूटी सेमिनार और ब्राइडल कंप्टीशन टैलेंट शो की आर्गेनाइजर जागृति लोधी, पूजा साहू, सैलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रुचि दुबे, निवेदिता दुबे को आर्गेनाइजर दीपक बंदवाल, बंदना चाइव, नवीन तिवारी, राकेश बाथले सहित भारी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। वन डे ब्यूटी सेमिनार और ब्राइडल कंप्टीशन टैलेंट अवार्ड शो में बालीवुड अभिनेत्री झलक देसाई द्वारा शहर की ब्यूटीशियन प्रमिला सोनी को अवार्ड दिए जाने पर अवार्ड शो में शामिल महिलाओं ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here