हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी सचिव संजय गोयल ने अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रो पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं 13 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिले के कुल 238 परीक्षा केंद्रो में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 January 2026

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी सचिव संजय गोयल ने अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रो पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं 13 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिले के कुल 238 परीक्षा केंद्रो में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी

सचिव संजय गोयल ने अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रो पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं 13 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए 

नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिले के कुल 238 परीक्षा केंद्रो में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी


नर्मदापुरम// सचिव स्कूल शिक्षा विभाग संजय गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभाग के कमिश्नर सभी जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रो पर कड़ी निगरानी करते हुए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करें और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आदेश पोर्टल पर अपलोड करें। कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आगामी 13 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। 

बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि बोर्ड परीक्षाओं के पश्चात मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होगा अतः मूल्यांकन का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। जिससे परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया जा सके। मूल्यांकन पश्चात मूल्यांकन कर्ताओं को मानदेय की राशि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। मूल्यांकन कर्ताओं के पारिश्रमिक के भुगतान में अनावश्यक विलंब न किया जाए। बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षक कार्य हेतु केवल शासकीय शिक्षक ही नियुक्त किए जाएंगे। सचिव संजय गोयल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के संबंध में भ्रामक जानकारी को रोकने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम में साइबर सेल से संबंधित विशेषज्ञों को रखा जाएगा ताकि अनावश्यक रूप से भ्रामक जानकारियां विद्यार्थियों के बीच ना फैले। उन्होंने परीक्षा संबंधी एप की जानकारी के संबंध में बोर्ड परीक्षा केंद्रो में नियुक्त कलेक्टर के प्रतिनिधियों एवं परीक्षकों को तत संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। श्री गोयल ने निर्देश दिए की निर्धारित तिथियां तक सभी परीक्षक एवं मूल्यांकन कर्ताओं की सूची मंडल को उपलब्ध कराई जाए। कक्षा दसवीं व कक्षा 12वीं की प्रथम परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय परीक्षा में बैठने की पात्रता रहेगी अत विद्यार्थियों के बीच द्वितीय परीक्षा हेतु अधिकतम पंजीयन करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिले के कुल 238 परीक्षा केंद्रो में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन 238 बोर्ड परीक्षा केंद्रो में जिला नर्मदापुरम के 78 हरदा जिले के 33 एवं बैतूल जिले के 127 परीक्षा केंद्र शामिल है। जिनमें से 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं 13 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इस प्रकार संभाग के 23 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रो में नर्मदापुरम जिले के 11 हरदा जिले के एक एवं बैतूल जिले के 11 परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश अनुसार जिला कलेक्टर द्वारा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों की नियुक्ति प्रेक्षक के रूप में की जाएगी तथा इन परीक्षा दिवसों में परीक्षा अवधि के लिए आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 को नकल रहित निष्पक्ष रूप से करने हेतु बोर्ड के निर्देशानुसार नर्मदापुरम संभाग के सभी 238 परीक्षा केंद्रों के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर द्वारा प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। जिन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए जोड़ा भी जाएगा ताकि बोर्ड परीक्षा संचालन में प्रभावी सतत निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही नर्मदापुरम जिले में 9 हरदा जिले में सात एवं बैतूल जिले में 15 कुल 31 उड़न दस्ते दल गठित किए गए हैं जो दिनांक 13 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली हायर स्कूल हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्रों की निरंतर मॉनिटर करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कमिश्नर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मनीष वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here