किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला नर्मदापुरम में किसान जागरूकता, सम्मान और संकल्प के प्रतीक के रूप मे मोटर साइकिल रैली का किया आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 January 2026

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला नर्मदापुरम में किसान जागरूकता, सम्मान और संकल्प के प्रतीक के रूप मे मोटर साइकिल रैली का किया आयोजन




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला 

नर्मदापुरम में किसान जागरूकता, सम्मान और संकल्प के प्रतीक के रूप मे मोटर साइकिल रैली का किया आयोजन


नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला नर्मदापुरम द्वारा किसानों के बीच जागरूकता, शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार तथा कृषको के सम्मान के उद्देश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एक भव्य मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ जनप्रतिनिधि राहुल सिंह ठाकुर, गजेन्द्र चौहान ऋषन शुक्ला, संयुक्त संचालक कृषि संभाग नर्मदापुरम डॉ. आनन्द कुमार बडोनिया, उपसंचालक कृषि जिला नर्मदापुरम डॉ. रविकांत सिंह, प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा उपेन्द्र शुक्ला द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। रैली में जिले के समस्त विकासखण्डो से प्रगतिशील, लाभान्वित, नवाचारी युवा किसानो एवं कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि उपज मंडी, खाद बीज विक्रेताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट नर्मदापुरम गेट पीपल चौक कोठी बाजार से किया गया रैली शहर के निर्धारित मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टेण्ड, सतरस्ता, रेल्वे ओवरब्रिज, रसूलिया, पहाडिया रोड, आई.टी.आई. मार्ग, कुलामडी रोड, सेमेरिटन स्कूल क्षेत्र, मालाखेडी चौराहा, कलेक्ट्रेट-एस.पी. बंगला मार्ग से होते हुए कार्यालय उपसंचालक कृषि पर रैली का समापन किया गया।

मोटर साइकिल रैली का उद्देश्य किसान कल्याण वर्ष 2026 के संदेश को जन जन तक पहुंचाना, किसानो के योगदान को सम्मान देना तथा शासन द्वारा संचालित कृषि, उद्यानिकि, पशुपालन, मतस्य पालन एवं संबंधित विभागों की योजनाओं के प्रचार प्रसार को सुदृढ करना है तथा कृषको को शासकीय योजनाओ नवाचारो एवं आधुनिक कृषि तकनीको के प्रति जागरूक करना तथा कृषि क्षेत्र में युवाओ की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, रैली में बैनर, नारो के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीको, कृषि नवाचार, फसल विविधिकरण, प्रकृतिक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थय प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, श्री अन्न मिलेट्स एवं जलवायु प्रबंधन के प्रति जागरूक किए जाने का संदेश भी दिया गया।

उपसंचालक कृषि डॉ. रविकांत सिंह द्वारा संदेश दिया गया कि यह मोटर साइकिल रैली केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि किसानों के सम्मान, जिला नर्मदापुरम को कृषि के क्षेत्र अग्रणी बनाए रखने में किसानो की मेहनत की सराहना और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त संदेश है।

शासन का उद्देश्य है कि किसान केवल योजना से लाभान्वित न रहें बल्कि जागरूक भागीदार बने और नई सोच के साथ खेती को आगे बढाए। किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ है, किसान सशक्त होंगे तो प्रदेश और देश स्वतः सशक्त होगा। जिला नर्मदापुरम के किसान केवल खेत तक सीमित नहीं है वह तकनीकि ज्ञान और नवाचार के साथ आगे बढ़ रहे है। यह रैली उसी बदलते किसान की पहचान है जो किसान कल्याण की दशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।


No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here