मां नर्मदा की पूजन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी देशमुख ने ग्रहण किया पदभार श्री देशमुख ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव से मुलाकात की और नपा के अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 June 2026

मां नर्मदा की पूजन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी देशमुख ने ग्रहण किया पदभार श्री देशमुख ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव से मुलाकात की और नपा के अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया



 

मां नर्मदा की पूजन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी देशमुख ने ग्रहण किया पदभार 

श्री देशमुख ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव से मुलाकात की और नपा के अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया

 इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। मां नर्मदा की पूजन अर्चन के बाद नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख  द्वारा आज गुरूवार को पदभार ग्रहण किया गया। उन्होंने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव से मुलाकात की एवं नपा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। 

नवागत सीएमओ श्री देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता मां नर्मदा की स्वच्छता पर उनका विशेष फोकस रहेगा। नगर की साफ सफाई व्यवस्था चॉक चौबंद रखने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। नपा को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगे। 

इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र बघेल, उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता सहित समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here