मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब का जखीरा जप्त
246 क्वाटर, 48 केन बीयर, कुल 68.28 वल्क लीटर एक बिना नंबर की TVS जुपिटर ,02 मोबाईल जप्त किए
धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गुंडा सूची में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली
नर्मदा पुरम। मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिसमे काली रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी से अवैध शराब लेकर ग्राम डोंगरवाड़ा तरफ से कस्बा नर्मदापुरम की ओर आ रहे है, पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर उन दोनो को भारी मात्रा मे अवैध शराब सा पकड़ा है और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम खोजनपुर पुलिया के पास पहुंचे, जहां बताये गए हुलिये के दो व्यक्ति ग्राम डोंगरवाड़ा की तरफ से एक बिना नंबर की स्कुटी से तेजी से आते हुए दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगें, जिनको हमराही स्टाफ एवं पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा एवं पकडे गये व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर स्कुटी चालक ने अपना नाम 01.आकाश मेषकर पिता स्व.किरण मेषकर उम्र 34 साल निवासी बी केबिन के सामने, रेलवे फाटक के पास ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम एव तथा स्कुटी पर पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 02.राहुल निसरेले पिता संतोष निसरेले उम्र 32 साल निवासी काली मंदिर के पास, ग्वाल टोली नर्मदापुरम के होना बताया ।
दोनो व्यक्तियो से उनके संयुक्त कब्जे से मिली स्कुटी एवं स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी(भक्कु) के संबंध मे पुछताछ की जिन्होने स्कुटी स्वयं की होना एवं स्कुटी की डीक्की मे एवं स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टीक की बोरी(भक्कु) मे देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर एवं बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की केन भरी होना बताये। आरोपियान (1).आकाश मेषकर एवं (2).राहूल निसरेले के संयुक्त कब्जे से मिली काले रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की एवं स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी(भक्कु) को पंचो के समक्ष खोलकर चेक करने पर स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी(भक्कु) मे बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की केन एवं देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर भरे होना पाया एवं टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की को भी पंचो के समक्ष खुलवाकर चैक करते टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की मे भी देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर भरे होना पाया।
गिनती करने पर प्लास्टिक की बोरी(भक्कु) के अंदर बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की 48 केन भरी एवं देशी सफेद प्लेन मदिरा के 150 क्वाटर होकर प्रत्येक क्वाटर शराब थे । बाद आरोपियो के संयुक्त कब्जे से मिली बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की को खोलकर चैक कर गिनती करने पर स्कुटी की डीक्की के अंदर देशी सफेद प्लेन मदिरा के 96 क्वाटर भरे हुये थे । उक्त दोनों के संयुक्त कब्जे से मिली बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की एवं स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी(भक्कु) मे भरी देशी सफेद प्लेन मदिरा अवैध शराब के कुल 246 क्वाटर जो 44.280 बल्क लीटर एवं बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की 48 केन, जो 24 लीटर होकर कुल शराब 68.28 बल्क लीटर कीमती करीबन 23940/ (तेईस हजार नौ सो चालिस) रूपये एवं बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी किमती करीबन 90 हजार रुपये एवं दो मोबाईल जिसमे एक मोबाईल ओप्पो कंपनी का एवं दुसरा मोबाईल रियलमी कंपनी का विधिवत जप्त कर किया गया ।
आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाया जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जायेगा । गौरतलब है कि उक्त आरोपी थाना कोतवाली नर्मदापुरम के गुंडा सूची में शामिल है, जिनके विरुद्ध कई मामले दर्ज है ।
सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि अरविंद बेले, सउनि सुखनंदन नर्रे ,सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, प्रकाश परते, आरक्षक प्रेम बडोदे ,अनिल ,महेंद्र सिंह धुर्वे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment