जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नर्मदापुरम के द्वारा पचमढ़ी के ऐतिहासिक बाइसन लॉज में एक दिवसीय भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ आम की विविध किस्मों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 June 2026

जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नर्मदापुरम के द्वारा पचमढ़ी के ऐतिहासिक बाइसन लॉज में एक दिवसीय भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ आम की विविध किस्मों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नर्मदापुरम के द्वारा

पचमढ़ी के ऐतिहासिक बाइसन लॉज में एक दिवसीय भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ 

 आम की विविध किस्मों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान 



एके एन न्यूज नर्मदापुरम। जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पर्यटन नगरी पचमढ़ी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बाइसन लॉज में एक- दिवसीय आम महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। 

इस आयोजन मे मुख्य अतिथि संजय लेडवानी कैंट मनोनीत पार्षद पवन झा, मंडल अध्यक्ष संजीव जायसवाल, शिशिर राठी, कमलेश जैन, महेश कनौजिया, धर्मदास साहू आदि उपस्थित रहें। आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले में आम की बागवानी को बढ़ावा देना, विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन करना और स्थानीय बागवानों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इस महोत्सव में नर्मदापुरम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों और बागवानों ने अपने बगीचों के चुनिंदा, रसीले और दुर्लभ किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई। 

आमों की विविध प्रजातियाँ की प्रदर्शनी में पारंपरिक लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बाम्बेग्रीन, तोतापरी,अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा, मालगोआ और देसी आम के साथ-साथ कई विशेष स्थानीय और उन्नत प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र रहें। पचमढ़ी आये सैलानियों और आम जनता ने मैंगो फेस्टिवल का जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने ना सिर्फ अलग-अलग किस्म के आमों का स्वाद चखा, बल्कि उनकी जमकर खरीदारी भी की। 

कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक उद्यान श्रीमती रीता उईके ने विभाग की योजनाओं और बागवानी के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग का यह प्रयास है कि हमारे जिले के बागवानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य और पहचान मिले। पचमढ़ी जैसे पर्यटन स्थल पर आम महोत्सव के आयोजन से स्थानीय किसानों को सीधा बाजार मिलता है और पर्यटकों को भी क्षेत्र की समृद्ध कृषि संस्कृति को जानने का मौका मिलता है।

 उक्त कार्यक्रम साडा से श्री नागवंशी एवं उद्यानिकी विभाग से श्रीमति रीता उईके उप संचालक उद्यान, एस.एन.राय सहायक संचालक उद्यान, श्री गिरी, हीरेश पटैल, पवन रघुवंशी, विकास अग्रहरी, आशीष ठाकुर, अमित पाण्डेय, दुर्गेशचन्द्र बरोदे, भवानी सिंह, सदाशिव कनाटे, राजू गुर्जर, श्रवण ओसारी आदि अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here