*पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ*
नर्मदा पुरम। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एडं इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न आफिस मैंनेजमेंट, सत्र 2026-2027 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रकिया प्रारंभ हो चुकी है।।
प्रथम चरण में प्रवेश के उपरांत रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण अंतर्गत इच्छुक विद्यार्थी 09 जून 2026 से 18 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोरमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की ऑनलाईन काउंसलिंग एवं रजिस्ट्रेशन के द्वितीय चरण का पंजीयन 18 जून तक चलेगा। दूसरे चरण में पंजीकृत अभ्य्र्थियों को 19 से 20 जून तक पंजीयन में संशोधन की सुविधा मिलेगी। संस्था की चॉइस फीलिंग की प्रक्रिया 10 से 22 जून तक चलेगी। सामान्य मेरिट सूची 23 जून को जारी होगी। आबंटित अभ्यर्थी 27 जून से 03 जुलाई तक आबंटन पत्र डाउनलोड कर संस्था में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा कर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. पी.सी.नरवरे के मार्गदर्शन में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट सूची से ही सीटें आबंटित की जावेगी। कक्षा 12वीं विज्ञान (गणित) उत्तीर्ण छात्रों के लिए सीधे द्वितीय वर्ष में लेट्रल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटें आबंटित की जावेगी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम के काउंसलिंग प्रभारी आर.आर.चंद्राकर एवं देवेश तिवारी ने बताया कि शासन के नियमानुसार तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा कोर्स को कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई है। इस तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण करने के बाद सीधे बीई, बीटेक के द्वितीय वर्ष में लेट्रल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। छात्राओं हेतु छात्रावास की सुविधा संस्था परिसर में उपलब्ध है। ओबीसी छात्रों हेतु संस्था के नजदीक शासन का पिछडा वर्ग बॉयज हास्टल उपलब्ध है।
कक्षा 10वीं/12वी पासआउट उत्तीेर्ण विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन एमपी ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से अथवा डीटीई काउंसलिंग के पोर्टल www.mponline.gov.in पर स्वयं अथवा कॉलेज में उपस्थित होकर करा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी कार्यालयीन समय प्रात: 10:30 से 05:00 बजे संस्था में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाईल नंबर 9669665369, 7999982337, 7999832684, 7000542592, 8871138780 पर संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के समय विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज जैसे कक्षा 10वीं/12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, टीसी, पासपोर्ट साइज 02 फोटो, डिजीटल जाति प्रमाण पत्र/EWS प्रमाण पत्र, डिजीटल आय प्रमाण पत्र, डिजीटल मूल निवासी प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, गेप सर्टिफिकेट , बैंक पासबुक लाना अनिवार्य होगा।
No comments:
Post a Comment