नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया नाले का निरीक्षण बारिश पूर्व बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नारायण नगर नाले का बड़ी पोकलेन से सफाई कार्य जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 June 2026

नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया नाले का निरीक्षण बारिश पूर्व बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नारायण नगर नाले का बड़ी पोकलेन से सफाई कार्य जारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया नाले का निरीक्षण 

बारिश पूर्व बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

नारायण नगर नाले का बड़ी पोकलेन से सफाई कार्य जारी 


 नर्मदापुरम्। विगत दिनों नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 17 में स्थित नारायण नगर नाले का निरीक्षण किया गया था। जहां भारी मात्रा नाले में ऊगी झाड़ियों से पानी के बहाव में रुकावट आ रही थी। नाला गहरा होने के कारण छोटी पोकलेन चल नहीं पा रही है। उन्होंने नगरपालिका की स्वच्छता टीम को निर्देशित कर बड़ी पोकलेन की व्यवस्था कर नाले की सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद सभापति महिमा रोहित गौर, सुरेश श्रीवास और राहुल चौरे भी उपस्थित थे। 

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में वर्षा पूर्व बड़े नाले नालियों का सफाई अभियान जारी है। साथ ही नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।

शुक्रवार को नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा नारायण नाले में चल रही बड़ी पोकलेन के कार्य का निरीक्षण किया। नाले में जमा गाद को भी निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के बहाव का भी जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगों को निर्देशित किया गया कि किसी भी तरह का कचरा नाले नालियों में न डालें। कचरा, कचरा वाहन आने पर ही उसी में डालें। शुक्रवार को बड़ी पोकलेन से करीब 8 ट्राली से अधिक कचरा निकाला गया। 


No comments:

Post a Comment

नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया नाले का निरीक्षण बारिश पूर्व बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नारायण नगर नाले का बड़ी पोकलेन से सफाई कार्य जारी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया नाले का निरीक्षण  बारिश पूर्व बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश  नाराय...

Post Top Ad

Responsive Ads Here