मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला गुरुवार को
अपर कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 जून 2026 को “युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा अपर कलेक्टर विजेंद्र रावत द्वारा लिया गया। इस दौरान उन्होंने जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी से मेले की समस्त तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कंपनियों की सहभागिता के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
अपर कलेक्टर श्री रावत ने कहा कि यह नर्मदापुरम जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सहभागिता कर रही हैं। उन्होंने आयोजन स्थल होम साइंस कॉलेज नर्मदापुरम पहुंचकर प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ से चर्चा की तथा निर्देश दिए कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले में उपस्थित होने हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
रोजगार मेले में पुणे (महाराष्ट्र) से 8 कंपनियां विशेष रूप से भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मोहसा औद्योगिक क्षेत्र सहित नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, बुधनी, अब्दुल्लागंज एवं मंडीदीप क्षेत्र की कुल लगभग 25 कंपनियां मेले में सहभागिता करेंगी। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

No comments:
Post a Comment