श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 January 2026

श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन


नर्मदा पुरम। बुधवार को श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में डॉ अनिल पटेल द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें स्वास्थ्य जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच, जैसे वजन, लंबाई, आँखों की जाँच, दाँतो की जाँच, शुगर, बी पी, थाइराइड, ब्लड ग्रुप एवं अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। साथ ही पालकों से भी अनुरोध किया गया कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक निवास करता है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।



 


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here