स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल इटारसी का औचक निरीक्षण किया अस्पताल से मरीजों को प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 January 2026

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल इटारसी का औचक निरीक्षण किया अस्पताल से मरीजों को प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल इटारसी का औचक निरीक्षण किया 

अस्पताल से मरीजों को प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया


नर्मदापुरम। राज्‍यमंत्री, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग म.प्र. शासन नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल ने सोमवार को जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल इटारसी का औचक निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, इटारसी में मैटरनिटी, सर्जिकल और ओटी वार्ड का अवलोकन किया तथा भर्ती मरीजों ,स्टॉफ एवं अधीक्षक से चर्चा की, वहीं मरीजों द्वारा मंत्री जी से अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की, दोपहर बाद राज्य स्वास्थ्य मंत्री पटेल द्वारा जिला प्रशासन के साथ जिला अस्पताल नर्मदापुरम का सघन निरीक्षण किया, अस्पताल के ओपीडी कक्ष के पास उपस्थित मरीजों के परिजनों से बात कर उन्होंने अस्पताल आने का कारण जाना तथा उनको समुचित इलाज मिलने पर खुशी व्यक्त की।

भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर आर आर पांडे, एसडीएम जय सोलंकी, सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत, सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले, आरएमओ डॉ गजेंद्र यादव, चिकित्सक डॉ शिवेंद्र चंदेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, मंत्री श्री पटेल द्वारा इमरजेंसी वार्ड का अवलोकन किया जहां पर ग्राम बुधनी से आए सर्प काटे मरीज का उनके समक्ष चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा किए इलाज को देखा एवं उपचार व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की, फार्मेसी वार्ड में उपलब्ध दवाओं की जानकारी उपस्थित फार्मासिस्ट से ली।

 प्रसूति वार्ड में प्रसूताओं के साथ आए परिजनों से बातचीत में परिजनों ने सभी स्टॉफ की तारीफ की, इसके पश्चात मेल,  फीमेल, एनआरसीसी सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया , मंत्री पटेल द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन नवीन जिला अस्पताल पूर्ण होने पर नागरिकों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकेंगी जिसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है।लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा राज्‍यमंत्री म.प्र. शासन नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि सरकार विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु भर्ती करने जा रही है।


 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here