नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रेड क्रॉस सोसाइटी युवा दिवस पर ‌भाषण प्रतियोगिता का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 7 January 2026

नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रेड क्रॉस सोसाइटी युवा दिवस पर ‌भाषण प्रतियोगिता का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रेड क्रॉस सोसाइटी युवा दिवस पर ‌भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 


नर्मदा पुरम। नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारतीय रेडक्रॉस समिति मध्य प्रदेश राज्य शाखा भोपाल के निर्देश के परिपालन में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 7 जनवरी 2026 को रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर एक प्रेरणादायक भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनईएस शिक्षा महाविद्यालय के प्रबंधक एवं जिला रेड क्रॉस अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं श्रीमती अनीता दुबे, विपिन जैन आमीन रमिन और शेर सिंह कार्यकारिणी सदस्य रेड क्रॉस उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का विश्वास था "उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक की लक्ष्य प्राप्ति ना हो जाए"। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, राष्ट्रभक्ति और चेतन बनाने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में एन ई एस कॉलेज के छात्र शशांक एवं पंडित रामलाल शिक्षा महाविद्यालय से रोहिणी और एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय के बीपीएड संकाय से तारा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे, उप प्राचार्य डॉ संजय गार्गव, पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन एवं दोनों महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here