जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता प्राइवेट बस स्टैंड रेलवे अंडर ब्रिज के पास मारुती वेगन आर में रखी 12 पेटी, देशी मदिरा प्लेन जप्त की जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत रुपए 1,15,000 रूपए बताई गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 5 November 2025

जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता प्राइवेट बस स्टैंड रेलवे अंडर ब्रिज के पास मारुती वेगन आर में रखी 12 पेटी, देशी मदिरा प्लेन जप्त की जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत रुपए 1,15,000 रूपए बताई गई


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता

 प्राइवेट बस स्टैंड रेलवे अंडर ब्रिज के पास मारुती वेगन आर में रखी 12 पेटी, देशी मदिरा प्लेन जप्त की

जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत रुपए 1,15,000 रूपए बताई गई 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम।  कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने एक मारुति वेगन आर कार को जब्त कर 12 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। 

 जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि जप्त वाहन में रखी 108 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई हैं। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 क के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया है। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत रुपए 1,15,000 रूपए बताई गई हैं।

 सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश प्रसाद अहिरवार के नेतृत्व मे अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी टीम के द्वारा मुखबिर की सुचना के आधार पर प्राइवेट बस स्टैंड रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक सफ़ेद रंग की मारुती वेगन आर कार की तलाशी लेने पर 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई। 

आरोपी अरुण कीर उम्र 23 वर्ष निवासी बालाभेंट के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34/ 2 (क़) का प्रकरण कायम किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत 1,15,000/- आँकी गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया, हितेश विशोरिया मुख्य आरक्षक, डी पी मांझी, आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारांगे एवं भावना यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here