नगर पालिका में कार्तिक पूर्णिमा पर आध्यात्मिक आयोजन, में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भजन मंडल द्वारा दी गई सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 5 November 2025

नगर पालिका में कार्तिक पूर्णिमा पर आध्यात्मिक आयोजन, में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भजन मंडल द्वारा दी गई सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नगर पालिका में कार्तिक पूर्णिमा पर आध्यात्मिक आयोजन, में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ 

भजन मंडल द्वारा दी गई सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन पंडित कृष्णकांत शुक्ला के आचार्यत्व में किया गया। इस दौरान रसूलिया के शिव भजन मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। भजन मंडल द्वारा जब रामधुन गाई गई तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सभी को पं. शुक्ला द्वारा भगवान सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाई गई। 

इस पावन आयोजन में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, पूर्व जिपं अध्यक्ष पं.भवानीशंकर शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, तैराकी संघ के अध्यक्ष पं. पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा के उपयंत्री सहित भाजपा नेतागण, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here