श्रमदान से स्वच्छता की ओर बढ़ा कदम, स्प्रिंगडेल्स स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने जगाई जन-जागरूकता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 6 October 2026

श्रमदान से स्वच्छता की ओर बढ़ा कदम, स्प्रिंगडेल्स स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने जगाई जन-जागरूकता


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


श्रमदान से स्वच्छता की ओर बढ़ा कदम, स्प्रिंगडेल्स स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने जगाई जन-जागरूकता


 नर्मदा पुरम। स्वच्छता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा कचरा एकत्र कर उसका उचित निपटान किया। कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यार्थियों एवं आसपास के लोगों को अपने घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने कहा कि श्रमदान जैसी गतिविधियों से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास होता है। कैडेट्स ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

डायरेक्टर डॉक्टर आशीष चटर्जी ने एनसीसी कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।यह प्रोग्राम एनसीसी सेकंड ऑफिसर (ANO) शेख कमर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप* *कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम जुड़वाने की अपील की*

  मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप* *कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम...

Post Top Ad

Responsive Ads Here