मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
"नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें" रिलीज़।"
नर्मदा पुरम। पुण्य सलीला माँ नर्मदा की पावन नगरी में जन्मीं एवं वृंदावन में साधनारत प्रख्यात कथावाचिका एवं भजन गायिका साध्वी अम्बालिका ने नर्मदा मैया की स्तुति में अपना नया वीडियो भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें" रिलीज़ किया है। यह भजन माँ नर्मदा की महिमा, उनकी अलौकिक कृपा और उनके प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा को समर्पित है।
इस मनमोहक भजन में माँ नर्मदा की बढ़तीं लहरों और पावन धाराओं के साथ मैया के भावों का बहुत ही सजीव एवं संगीतमय वर्णन किया गया है। साध्वी अम्बालिका की सुमधुर और भक्तिभाव से परिपूर्ण आवाज़ ने इस गीत में एक अनूठा आध्यात्मिक रस घोल दिया है। चूँकि साध्वी का जन्म और जुड़ाव नर्मदापुरम से है, इसलिए इस भजन में नर्मदा तटों की आध्यात्मिक ऊर्जा, स्थानीय संस्कृति और माँ रेवा के प्रति एक बेटी के प्रेम की झलक साफ महसूस की जा सकती है।
भजन का शीर्षक:- मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें।गायिका, कोरियोग्राफर एवं ट्रेडीशनल गीत प्रस्तुति:- साध्वी अम्बालिका। संगीत:- रोहित ठाकुर, फ्रिस्की साउंड स्टूडियो भोपाल छायांकन:- द ड्रीम स्टोरीज नर्मदापुरम।
साध्वी अम्बालिका ने इस अवसर पर कहा कि, "माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवंत शक्ति हैं और हम सबकी आस्था का केंद्र हैं। नर्मदापुरम की माटी और माँ रेवा के जल से मेरा गहरा नाता है और यह भजन उसी वात्सल्य और भक्ति की एक छोटी सी संगीतमय भेंट है।"
इस भजन का एक और आकर्षण यह है कि इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश में स्थित नर्मदापुरम शहर के विभिन्न सुंदर घाटों एवं मंदिरों में की गई है। वीडियो में सेठानी घाट, श्री काले महादेव मंदिर, श्री जगदीश मंदिर, गोल घाट, पर्यटन घाट, समेरिटंस स्कूल शिक्षाविद आशुतोष शर्मा का नीलांचल भवन रामघाट एवं बांद्राभान संगम के विहंगम तट के मनोहारी दृश्यों में मन भक्तिभाव में लीन हो जाता है।
यह वीडियो भजन सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रिलीज़ होने के साथ ही यह वीडियो माँ नर्मदा के भक्तों और संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
भजन वीडियो का लिंक https://youtu.be/mD6UJbpcMw4- सुनील कुमार राठौर, साध्वी अम्बालिका मीडिया संपर्क:-यूट्यूब/सोशल मीडिया लिंक:-youtube - @Sadhviambalikaji (माँ बगलामुखी साधक ) instagram - @ambalikakishoriji facebook - sadhvi ambalika kishori

No comments:
Post a Comment