मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप* *कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम जुड़वाने की अपील की* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 6 October 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप* *कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम जुड़वाने की अपील की*


 

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप*

*कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम जुड़वाने की अपील की*

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विशेष कैंप के दौरान ऐसे मतदाता, जिनका नाम एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित रह गया है, अथवा किसी कारणवश मतदाता सूची से नाम विलोपित हो गया है, वे अपना नाम पुनः जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसी प्रकार ऐसे मतदाता, जो अपने पूर्व निवास स्थान से स्थानांतरित हो चुके हैं, तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कैंप में पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से फॉर्म-6 जमा कराए जाएंगे। मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए voters.eci.gov.in वेबसाइट अथवा ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फॉर्म-6 के अलावा किसी भी प्रकार का घोषणा-पत्र नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूर्ण करें।

No comments:

Post a Comment

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप* *कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम जुड़वाने की अपील की*

  मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में लगेंगे विशेष कैंप* *कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पात्र मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर नाम...

Post Top Ad

Responsive Ads Here