आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने रैली निकाली, सामाजिक बंधुओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नही किये जाने पर सोमवार से काम बंद
शहर मे अव्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
नर्मदापुरम। अजाक्स जिलाध्यक्ष द्वारा पीपल चौक पर आमरण अनशन पर बैठे छ दिन बीत चुके है। जिला नर्मदापुरम के समस्त नगर पालिका नगर पंचायत, ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की पन्द्रह सूत्रीय मांगो को लेकर लगातार बैठे हुए है। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी बातचीत या कर्मचारियों की समस्या का अभी तक निराकरण नही किये जाने पर जिला पंचायत वाल्मिकी समाज द्वारा एकत्रित होकर समर्थन दिया है, ताकि शीघ्र अतिशीघ्र जिला स्तरीय समस्या का निराकरण हो सके।
इस मामले मे06/09/2026 तक हमारी बात नही मानी गई तो संपूर्ण नर्मदापुरम जिले मे प्रगत 07/09/2026 दिन सोमवार से सभी कर्मचारियों द्वारा काम बंद कर दिया जायेगा शहर मे अव्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कर्मचारियों ने पीपल चौक से कलेक्ट्रेट गेट तक जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस दौरान सामाजिक बंधु भारी संख्या मे उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment