जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बाबई में किया गया, जिसमें प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। विजेता टीम में इशिका साहू, स्तुति साहू, आरुषि यादव, सिमरन चौरे एवं शालू दुबे शामिल रहीं। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में कृतिका राजपूत, रिशिता मीना, महिमा वर्मा, माही राजपूत, सलोनी एवं शारदा कहार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी वंदना रघुवंशी व विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी वक्तावर खान।
विद्यालय की डायरेक्टर समर्पिता सोनी, प्राचार्य विनीता तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कोच प्रीति मांझी एवं कराते कोच यशवंत सिंह आंकरे ने खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment