समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 2 September 2026

समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर*


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने  सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर*                



नर्मदापुरम।  समेरिटंस स्कूल  में बुधवार को प्रतिभूति कागज कारखाना के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  के विशेषज्ञों ने विशेष प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी  केडिट्स को आपदा प्रबंधन के गुरु सिखाये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मध्यप्रदेश बटालियन के प्रतिनिधि एनसीसी अधिकारी सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों फायर जितेंद्र सारस्वत, एचओ फायर सत्येंद्र सिंह, कलाराम, डीपीओ बसंत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अधिकारियों ने कहा कि  एनसीसी कैडेटों का आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित होना देश और समाज के लिए बेहद जरूरी है।

 कार्यक्रम में एनसीसी केडिट्स और स्कूल के 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे। टीम अपने साथ फायरविकेट लेकर आई थी। सीआईएसएफ की बचाव टीम ने आग लगने की दुर्घटना, भूकंप, बाढ़ या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति के दौरान तुरंत राहत और बचाव कार्य करने के उपाय बताए। 

विशेषज्ञों ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके, घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और संकट के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने के कौशल का लाइव प्रदर्शन किया। कैडेटों को भी खुद अभ्यास करने का मौका दिया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत,  प्रदीप यादव, स्नेहा उपाध्याय ने सीआईएसएफ टीम के द्वारा किए प्रदर्शन की प्रशंसा की। प्रभारी राजेंद्र रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर*

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने  सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर*                 नर्मदापुरम।  समेरिटंस स्कूल  में बुधवार ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here