प्रेम और विश्वास की डोर से बंधे भाई-बहन, रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 28 August 2026

प्रेम और विश्वास की डोर से बंधे भाई-बहन, रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



प्रेम और विश्वास की डोर से बंधे भाई-बहन, रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की



एके एन न्यूज नर्मदापुरम। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नर्मदापुरम में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और घरों में पर्व की रौनक नजर आई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और परिवार के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर नर्मदापुरम में घर-घर प्रेम, अपनत्व और रिश्तों की मिठास देखने को मिली। बदलते समय के बावजूद भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास और स्नेह की यह परंपरा आज भी उतनी ही मजबूत दिखाई दी।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here