मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर के
निर्देशानुसार. त्योहार के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर
विशेष अभियान के हो रही कारवाई
नर्मदा पुरम। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार. त्योहार के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के अन्तर्गत 26 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस.धाकड़ एवं कमलेश एस दियावार ने सेमरी हरचंद एवं सोहागपूर स्थित मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें संदेह के आधार पर सेमरी हरचंद के सर्वेश्वर मिष्ठान, बजरंग मिष्ठान, बीकानेर मिष्ठान से मिठाई, सोन पापड़ी, रसगुल्ला, बेसन, सोयाबीन तेल, नमकीन के 18 नमूने जांच हेतु लिये गये! इसी प्रकार सोहागपूर स्थित बीकानेर एवं न्यू बीकानेर से मावा, बर्फी, लड्डू, सोन पापडी. रसगुल्ला के 08 नमूने जांच हेतु लिए.
इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अन्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा ने बनखेड़ी स्थित अग्रवाल स्वीट श्याम स्वीट एवं बीकानेर स्वीट से मावा पेड़ा, मावा, कलाकंद, मिल्क केक, बर्फी के कुल 05 नमूने जांच हेतु लिए! सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जावेगा। खाद्य पदार्थों विशेष कर दूध दूध उत्पाद एवं घी की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment