मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सराफा व्यापारी को स्टोर रूम में बंद कर लाखों रुपए के आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इटारसी से किया गिरफ्तार
करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए
नर्मदा पुरम। सराफा चौक स्थित राज ज्वैलर्स से लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण चुराकर भागने वाली शातिर महिला को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली में फरियादी आशीष कुमार जैन 63 वर्षीय द्वारा रिपोर्ट कराई गई, कि रघुनाथ गली स्थित उनकी "राज ज्वेलर्स" दुकान पर दोपहर करीब 12:30 बजे चेहरे पर स्कार्फ बांधी एक अज्ञात महिला ग्राहक बनकर आई। चर्म रोग का बहाना बनाकर स्कार्फ हटाने से इंकार करने वाली इस महिला ने पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और एटीएम से पैसे लाने का कहकर चली गई। करीब 15 मिनट बाद वापस लौटकर उसने कान के टॉप्स दिखाने को कहा और जैसे ही फरियादी उन्हें लेने बेसमेंट के स्टोर रूम में गए, महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर काउंटर की दराज से सोने- चाँदी के आभूषणों के डिब्बे चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्र.1052/2026, धारा 305(a), 127(2) BNS 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) को तत्काल घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपिया की पतासाजी हेतु थाना कोतवाली में पृथक- पृथक टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए तकनीकि साक्ष्य एकत्रित किये। चूंकि इस प्रकार की घटना पूर्व में इटारसी में भी हो चुकी थी। इटारसी और नर्मदापुरम के कैमरा फूटेज को खंगालते हुए संदिग्ध महिला को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल इटारसी पहुंचकर, घेराबंदी कर उक्त महिला को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट पति निखिल लोट, उम्र 28 वर्ष, निवासी चर्च के पीछे, खेड़ा, इटारसी बताया और घटना करना स्वीकार किया। आरोपिया के कब्जे से चोरी गए संपूर्ण आभूषण जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने यह भी बताया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने घटना के दौरान पहने कपड़े, स्कार्फ और चप्पल जला दिए। सुनार की दुकान से चोरी किये गए आभूषणों के डिब्बों को भी उसने जला दिया। आरोपिया शातिर किस्म की अपराधी है। पूर्व में भी उसने इटारसी के सराफा बाजार में इसी तरीके (मोडस ऑपरेंडी) से एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपिया से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपिया – चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट पति निखिल लोट, उम्र 28 वर्ष, निवासी चर्च के पीछे, खेड़ा, इटारसी, जिला नर्मदापुरम
जप्त मशरूका सोने-चाँदी के आभूषण, कुल वजन करीब 450 ग्राम, कीमत करीब 65,00,000/- रुपये (पैंसठ लाख रुपये)
नर्मदा पुरम पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि वंशज श्रीवास्तव,उनि विशाल नागवे, उनि संजय रघुवंशी, प्र.आर. रितेश यदुवंशी, प्र.आर. राकेश भिलाला, म.प्र.आर. मनीषा कुमरे, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. अविनाशी हरोडे (विशेष भूमिका), आर. हरीश डिगरसे, म.आर. समीना खान, आर. सतीश नागवंशी, आर. धर्मेंद्र परिहार, आर. संतोष धाकड़, आर. विक्की राठौर, आर. रोहन पवार तथा थाना देहात के आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. जितेंद्र एवं आर. सुनील साहू, सायबर सेल से आर. संदीप एवं आर. दीपेश।
नर्मदापुरम पुलिस की अपील सराफा व्यापारियों से अपील है कि चेहरा ढककर आने वाले संदिग्ध ग्राहकों के प्रति सतर्क रहें। ग्राहक की मौजूदगी में दुकान या काउंटर खुला छोड़कर न जाएं और दुकान के सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल नज़दीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे विवेचना जारी है। शीघ्र ही इस मामले में आगे भी खुलासा किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment