न्यूज पेपर विक्रेता स्वर्ण सिंह का असामायिक निधन, शोक की लहर स्वर्ण सिंह जिन्हें अधिकांश लोग सोनी के नाम से भी जानते थे, - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 18 March 2026

न्यूज पेपर विक्रेता स्वर्ण सिंह का असामायिक निधन, शोक की लहर स्वर्ण सिंह जिन्हें अधिकांश लोग सोनी के नाम से भी जानते थे,


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


न्यूज पेपर विक्रेता स्वर्ण सिंह का असामायिक निधन, शोक की लहर

स्वर्ण सिंह जिन्हें अधिकांश लोग सोनी के नाम से भी जानते थे, 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। न्यूज पेपर विक्रेता के रूप में जिले भर में जाने पहचाने वाले स्वर्ण सिंह जिन्हें अधिकांश लोग सोनी के नाम से भी जानते थे, उनका असामायिक निधन हो गया। जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 

उनके बड़े भाई पत्रकार विजय बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुज स्वर्ण सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। वे करीब 45 वर्ष के थे और उनके पास विभिन्न समाचार पत्रो की एजेंसी थी। उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के पत्रकार सहित सामाजिक बंधु सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here