सैकड़ों राधा-कान्हा की चहल-पहल, समेरिटंस बना वृंदावन प्री प्राइमरी में जन्माष्टमी उत्सव की धूम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 September 2026

सैकड़ों राधा-कान्हा की चहल-पहल, समेरिटंस बना वृंदावन प्री प्राइमरी में जन्माष्टमी उत्सव की धूम




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सैकड़ों राधा-कान्हा की चहल-पहल, समेरिटंस बना वृंदावन

प्री प्राइमरी में जन्माष्टमी उत्सव की धूम


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में शनिवार में कुछ अलग ही वातावरण था। बच्चे रिमझिम फुहारों के बीच राधा-कृष्ण के रूप सजे-धजे विद्यालय पहुंचते रहे। बाद में सभी बच्चों को हाॅल में एकत्रित किया गया और उसके बाद आरंभ हुआ जन्माष्टमी उत्सव। करीब एक घंटे चले कार्यक्रम में ऐसा लगा मानो विद्यालय में वृंदावन उतर आया हो। हर ओर अलग-अलग रूप-रंग में सजे राधा-कृष्ण नजर आ रहे हैं। सभी का रूप अलग, सभी का श्रृंगार अलग, सभी की चितवन अलग। कुल मिलाकर, वातावरण बहुत ही भावपूर्ण रहा।

इस संबंध में प्री प्राइमरी प्रभारी श्रीमती स्वाती खम्परिया ने बताया कि बच्चों में सनातन के प्रति संस्कार देने के लिए जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी अभिभावकों से अपील की गई थी कि वे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर भेजें। अभिभावकों में अपूर्व उत्साह देखा गया। सभी बच्चे स्वरूप में सजकर विद्यालय आए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित रूप से हमारी संस्कृति को पुष्ट करते हैं। इससे बच्चों में संस्कार भी आते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान कृष्ण के भजन और उनकी जीवन लीला पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किए। किन्हीं बच्चों ने श्लोक भी सुनाए। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम रोमांचित करने वाला है। एक साथ इतने बच्चों ने इस रूप में देखकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने प्रभारी श्रीमती खम्परिया सहित सभी शिक्षिकाओं की सराहना की। प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह दृश्य देखना निश्चित रूप में अद्भुत है। ऐसा लग रहा है मानो वृंदावन के सारे ठाकुर एक साथ एक स्थान पर अवतरित हो गए हैं। बच्चों के इन रूपों ने सभी लोग मोह लिया है। कार्यक्रम को प्रभारी लीना देवासकर और कला शिक्षक राजेश व्यास ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम और उसमें सहभागी रहे शिक्षकों और अभिावकों की प्रशंसा की। प्रभारी श्रीमती खम्परिया ने बताया कि राधा-कृष्ण के रूप में आए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

सैकड़ों राधा-कान्हा की चहल-पहल, समेरिटंस बना वृंदावन प्री प्राइमरी में जन्माष्टमी उत्सव की धूम

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सैकड़ों राधा-कान्हा की चहल-पहल, समेरिटंस बना वृंदावन प्री प्राइमरी में जन्माष्टमी उत्सव की धूम एके एन न्यूज नर्मदापु...

Post Top Ad

Responsive Ads Here