सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 September 2026

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित


 

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


इटारसी। मध्यप्रदेश कड़ा मानिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज एवं आपदा अक्षय कोष प्रबंध समिति (म.प्र. एवं छत्तीसगढ़) द्वारा आगामी 13 सितम्बर 2026, रविवार को आयोजित किए जाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर 6 सितंबर रविवार को इटारसी स्थित रेस्टोरेंट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समारोह को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, भोजन, प्रचार-प्रसार, पंजीयन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।

उपस्थित समाजजनों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण एवं नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय शिक्षा एवं समाज निर्माण को समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है।

बैठक में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं युवा सदस्यों ने सहभागिता करते हुए समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस सम्मान समारोह को सफल एवं यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे इस बैठक में जिलाअध्यक्ष नरेंद्र तिवारी श्रीमति सविता दीवान शर्मा ,श्रीमति प्रभा तिवारी, डॉ. विनय दुबे, प्रभुदयाल दुबे, कैलाश दुबे ,संतोष दीवान, अशोक दुबे, हेमंत दुबे, पुनीत दुबे नगराध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, रवि दुबे, बीपी श्रोती, आलोक दीक्षित, दीपक श्रोती, संदीप तिवारी, संजीव दुबे,अतुल दुबे, संजय दुबे, सुरेश दुबे, विनोद परसाई, अखिलेश दुबे, सौम्य दुबे, ऋषि परसाई, अभिषेक दुबे, राहुल तिवारी, संतोष दुबे कार्यक्रम का संचालन ऋषव दुबे ने किया।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

  सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  इटारसी। मध्यप्रदेश कड़ा मानिकपुरी जिझौतिया ब्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here