लोक सभा निर्वाचन 2024 नाम निर्देशन पत्र दाखिल करनें की प्रक्रिया प्रारंभ 04 अप्रैल तक कर सकेंगे दाखिल शासकीय अवकाशों को छोडकर एवं 01 अप्रैल 2024 को नहीं लिये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र 5 अप्रैल को की जाएगी प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 28 March 2024

लोक सभा निर्वाचन 2024 नाम निर्देशन पत्र दाखिल करनें की प्रक्रिया प्रारंभ 04 अप्रैल तक कर सकेंगे दाखिल शासकीय अवकाशों को छोडकर एवं 01 अप्रैल 2024 को नहीं लिये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र 5 अप्रैल को की जाएगी प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा


 लोक सभा निर्वाचन 2024

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करनें की प्रक्रिया प्रारंभ 04 अप्रैल तक कर सकेंगे दाखिल

शासकीय अवकाशों को छोडकर एवं 01 अप्रैल 2024 को नहीं लिये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र

5 अप्रैल को की जाएगी प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा


नर्मदापुरम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन कार्यकम घोषित किया जा चुका हैं। साथ ही आदर्श आचरण संहिता संपूर्ण देश के साथ-साथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 17 होशंगाबाद एवं संपूर्ण जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति तक की अवधि के लिए प्रभावशील हो चुकी है। 

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करनें की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यकमानुसार 17-होशंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों 28 मार्च 2024 से 04 अप्रैल 2024 तक अपना नामिनेशन कलेक्टर जिला नर्मदापुरम एवं रिटर्निंग आफिसर, 17-होशंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। 

आयोग के निर्देशानुसार Negotiable Instrument Act 1881 तहत तथा अन्य सार्वजनिक अवकाशों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किये जाऐंगे। 17-होशंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों से आयोग के कार्यक्रमानुसार नामांकन अवधि 28 मार्च 2024 से 04 अप्रैल 2024 के मध्य रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा Negotiable Instrument Act 1881 के तहत तथा अन्य सार्वजनिक अवकाश जो कि 29 मार्च 2024 (गुड फ्रायडे), दिनांक 31 मार्च 2024 (रविवार) एवं 01 अप्रैल 2024 (नेगोसिअबल इंस्टूमेंट एक्ट 1881 के अनुसार बैंको की लेखा बंदी) को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किये जावेगें।

 नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक दाखिल किए जा सकते है। एक अभ्यर्थी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिये अधिकतम 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता हैं, एक अभ्यर्थी 2 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रो के लिये नामांकन नहीं कर सकेगा। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 100 मीटर परिधि में अधिकतम 3 वाहन एवं रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम 5 व्यक्तियों को प्रवेश दिया जावेगा।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल 2024 को कार्यालयीन समय में की जाएगी, नामांकन की वापसी दिनांक 08 अप्रैल 2024 को होगी। नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रारूप ए एव बी नामांकन के अंतिम दिवस 3 बजे तक, जमानत राशि 25000 रुपये नगद या चालान द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिये राशि 12500 रुपये देय होगी। 

पृथक नवीन बैंक खाता, मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति संवीक्षा के समय तक, रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शपथ / प्रतिज्ञान संवीक्षा दिनांक के पहले, फोटो एवं नमूना हस्ताक्षर, नाम निर्देशन पत्र प्रारूप 2-ए, शपथ पत्र प्रारूप 26 नामांकन के अंतिम दिवस 3 बजे तक लिये जावेगें। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन भी कर सकेंगे आयोग द्वारा व्यवस्था की गई हैं तदुपरान्त अभिलेखों का सत्यापन रिटर्निंग कार्यालय में किया जावेगा। ऑनलाइन नामांकन के लिए भारतीय चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों को नामांकन फार्म और शपथ पत्र फॉर्म 26 में अपने व्यक्तिगत विवरण की ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि करने के लिए सुविधा प्रदान की गई है। अभ्यर्थी encore.eci.gov.in पर ऑनलाइन नॉमिनेशन की प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here