नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 May 2026

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



 नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में नहरों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। प्रशासन द्वारा सिंचाई व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने एवं जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिंचाई विभाग की माइनर नहर पर अतिक्रमण किए जाने की प्राप्त शिकायत पर राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार शक्ति तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम नगर तहसील अंतर्गत ग्राम मालाखेड़ी में शनिवार को सिंचाई विभाग की माइनर नहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नहर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा जेसीबी की सहायता से नहर पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाकर नहर मार्ग को मुक्त कराया गया।


No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here