आबकारी उड़नदस्ता टीम ने इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की 50 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं 850 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किये जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 95000/- नर्मदा पुरम जिले में कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 April 2024

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की 50 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं 850 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किये जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 95000/- नर्मदा पुरम जिले में कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी



 

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की

50 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं 850 किलोग्राम महुआ लहान जप्त  किया 

 आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किये

 जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 95000/- 

नर्मदा पुरम जिले में कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी 


 नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत 5 अप्रैल  को आबकारी उडनदस्ता टीम इटारसी द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 50 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्टी मदिरा 850 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के  तहत  02 प्रकरण कायम किए गये। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 95000/- है आबकारी टीम में उपनिरीक्षक के के पड़रिया, नीलेश पवार, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी ,धर्मेंद्र बारंगे ,राजेश गौर एवं दुर्गेश पठारिया शामिल रहे । आबकारी दल द्वारा मुखबीरो को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here