मतदान समाप्ति के पश्चात लौट रहे मतदान दल, जमा करा रहे चुनाव सामग्री - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 26 April 2024

मतदान समाप्ति के पश्चात लौट रहे मतदान दल, जमा करा रहे चुनाव सामग्री


 

मतदान समाप्ति के पश्चात लौट रहे मतदान दल, जमा करा रहे चुनाव सामग्री

नर्मदापुरम।  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत संसदीय क्षेत्र 17 होशंगाबाद में आने वाली जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों का सतत आना जारी है। मतदान दलों से शासकीय आईटीआई कॉलेज नर्मदापुरम में मतदान सामग्री जमा कराई जा रही है। सभी मतदान दलों से मतदान केन्द्र वार लगाए गए टेबल पर ही मतदान सामग्री का चेकलिस्ट के अनुसार मिलान कर जमा कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने स्वयं उपस्थित होकर मतदान सामग्री जमा कराने की कार्यवाही देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश ड्यूटी में संलग्‍न संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग डॉ पवन कुमार शर्मा, आई जी इरशाद वली, कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरन सिंह, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here