पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में युवा उत्सव का शुभारंभ
नर्मदा पुरम। पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में शुक्रवार को युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन के द्वारा संस्कृति और परंपरा के अनुसार मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही बी एड की छात्रा प्रिया गोस्वामी के द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर वाद्य संगीत पर कुशन ,वाद्य संगीत नॉन पर कुशन, समूह नृत्य, लोक नृत्य , एकल नृत्य शास्त्रीय, एकल गायन शास्त्रीय, एकल गायन पाश्चात्य,एकल गायन,समूह गायन भारतीय, समूह गायन पाश्चात्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह न केवल छात्रों को अपनी कला और कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करता है। बल्कि एक जुटता और टीमवर्क की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ विनीता शुक्ला श्रीमती अंजू सक्सेना, श्रीमती स्वाति गुप्ता, कुमारी नेहा नेमा, नीलेंद्र चौधरी, लक्ष्मी नारायण चौहान, राजेश यादव और अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment