अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया भोलेनाथ और गणेश गौरी का महारुद्राभिषेक केवल दूध दही और फल फ्रूट नर्मदा में किए विसर्जित कोरीघाट के चित्रगुप्त मंदिर में हुआ कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 February 2025

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया भोलेनाथ और गणेश गौरी का महारुद्राभिषेक केवल दूध दही और फल फ्रूट नर्मदा में किए विसर्जित कोरीघाट के चित्रगुप्त मंदिर में हुआ कार्यक्रम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 कायस्थ महासभा ने भोलेनाथ और गणेश गौरी का किया महारुद्राभिषेक 

दूध दही और फल फ्रूट नर्मदा में किए विसर्जित 

कोरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुआ कार्यक्रम 


नर्मदापुरम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कोरी घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में  भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया । कार्यक्रम में पंडित आचार्य युवराज तिवारी ने मिट्टी के शिवलिंग, और गौरी गणेश की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर अभिषेक कराया।

  दोपहर को मंदिर में सभी सामाजिक बंधुओं के अलावा स्थानीय नागरिक भी भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। अभिषेक के बाद  फूल माला अगरबत्ती को अलग कचरे में डाला गया मात्र दूध दही और फल फ्रूट नर्मदा में विसर्जित किए। इस दौरान भारी संख्या में अखिल भारतीय कायस्थ समाज के अलावा अन्य लोग भी भगवान भोलेनाथ के अभिषेक में शामिल हुए।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सचिव श्रीमती सुमन वर्मा श्रीमती प्रीती खरे ,श्रीमती शीतल सक्सेना, सीबी खरे ,केशव देव वर्मा, प्रत्यक्ष खरे, आदित्य, लालता प्रसाद, छोटू तिवारी, श्रीमती सारिका सक्सेना, श्रीमती ममता तिवारी, सुश्री गुनगुन खरे, जानकी के अलावा स्थानीय श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व भगवान भोलेनाथ का महा श्रृंगार किया गया। पूजा अर्चन के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

डॉक्टर नहीं, रौशनी हैं वो डॉ. मारन को समर्पित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  डॉक्टर्स डे विशेष रिपोर्ट  डॉक्टर नहीं, रौशनी हैं वो डॉ. मारन को समर्पित मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है-  डॉ मारन ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here