मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आबकारी विभाग ने शहर में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एक स्कूटी और एक मोटरसाइकल जप्त, आबकारी एक्ट तहत की कार्यवाही
जप्त अवैध शराब एवं वाहनों की अनुमानित कीमत 86500/-
एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। रविवार को नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत नर्मदापुरम 'अ ' आबकारी टीम द्वारा बरखेड़ा से आ रही एक मोटरसाइकिल को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में स्कूटी से एक थैले में 48 केन बीयर पाई गई। वाहन चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम केवल नवलानी निवासी ग्वालटोली बताया। मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर कार्यवाही का वीडियो आदि बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर ,जप्त मदिरा एवं वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 58000 /- है।
दिनांक 28/02/2025 एक पेटी देसी सादा शराब के साथ परिवहन करते हुए शहर नर्मदापुरम में एक दो पहिया वाहन एवं आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण दर्ज जप्त शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत 28500/-
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार , आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे , गणपति बोबडे ,भावना यादव , मोहन यादव का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment