सृष्टि सेवा संकल्प के एक दिवसीय शिविर मे पेड़ों का महत्व बताया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 2 March 2025

सृष्टि सेवा संकल्प के एक दिवसीय शिविर मे पेड़ों का महत्व बताया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सृष्टि सेवा संकल्प के एक दिवसीय शिविर मे पेड़ों का महत्व बताया 


 नर्मदा पुरम। सृष्टि सेवा संकल्प जिला नर्मदापुरम का एक दिवसीय शिविर दादाजी धाम आश्रम खोकसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गीत विमलेश कीर द्वारा लिखा गया।शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रदेश बौद्धिक प्रमुख आशीष सोनी, मुख्य अतिथि एससी सराठे, श्रवण गौर द्वारा दीप प्रज्वलन, वृक्ष पूजन एवं अथर्ववेद की पूजा कर किया गया। शिविर की दिनचर्या सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक कई कार्यक्रमों के साथ रही।

उद्घाटन सत्र में आशीष सोनी ने संगठन स्थापना की पृष्ठभूमि , उद्देश्य, संगठन का विस्तार व संगठन की यात्रा एवं वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में अखिलेश खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं को पर्यावरण से जोडकर, दैनिक जीवन मे छोटे छोटे बदलाव से पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों से पर्यावरण को बचाया जा सकता है।कार्य शाला पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक कार्यशाला, बौद्धिक सत्र, चर्चा सत्र योजना सत्र हुए ।

वृक्ष समूह के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षार्थियों द्वारा तीन समूह बनाकर वृक्ष उत्सव, पेड़ रक्षाबंधन, जैविक खेती एवं नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर चर्चा सत्र में जैविक खेती, मां नर्मदा संरक्षण, सस्टेनेबल जीवन, जलवायु परिवर्तन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना सत्र में डा उमेश सेठा ने वृक्ष सेवा समूह एवं नवग्रह, नक्षत्र वाटिका आदि बनाने की योजनाएं बताई। सभी सृष्टि सेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत संकल्प भी लिए। 

शिविर के समापन सत्र में विनय मेहरा ने कहा कि सुंदर समाज के द्वारा ही सुंदर सृष्टि का निर्माण किया जा सकता है। इसलिए समाज जागरण के माध्यम से मनुष्य के अंदर संवेदना रूपी बीज का रोपण करना, इन सबमें महत्वपूर्ण कार्य है । पहले स्वयं परिश्रम की भट्टी में तपना पड़ता है फिर जाकर हमारा समाज हमारी बात सुनता है, इसलिए हम जहां हैं वहीं से काम करना शुरू करें । समाज आपको देखकर स्वयं आपके कार्य से जुड़ेगा। सृष्टि सेवकों ने वृक्षों को गले लगाकर अपना प्रेम और आत्मीयता दिखाई । 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सृष्टि सेवक राहुल जोशी, सुभाष कुमार, एडवोकेट विवेक शर्मा, विशाल दीवान, रूप चंद, देव मालवीय,ओम पटेल आदि उपस्थित रहे‌। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अमन गौर ने किया। इस शिविर व्यवस्था मे निशु विस्तारक सृष्टि सेवा संकल्प खोकसर तथा राजाराम का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here