संस्कृत भारती की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, दिया मार्गदर्शन संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर हुई विस्तृत चर्चा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 2 March 2025

संस्कृत भारती की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, दिया मार्गदर्शन संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर हुई विस्तृत चर्चा


 

एके एन न्यूज़ एडिटर इन चीफ 


संस्कृत भारती की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, दिया मार्गदर्शन 

संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर हुई विस्तृत चर्चा 


नर्मदापुरम्। संस्कृत भारती नर्मदापुरम् के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं सह मंत्री तथा अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। साथ ही जिला स्तरीय समिति के सभी दायित्ववान् कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।बैठक में संभाषण शिविरों के आयोजन, संभाषण संदेश पत्रिका की सदस्यता, बालकेन्द्र, पत्राचार द्वारा संस्कृत शिक्षण एवं संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर चर्चा संपन्न हुई । 

संस्कृत भारती नर्मदापुरम् के जिला अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित एवं निष्ठावान् होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही सभी विकासखंडों में संस्कृत संभाषण के शिविर आयोजित हों इस हेतु मार्गदर्शन दिया ।

जिला संपर्क प्रमुख शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन ने संपूर्ण जिले में संस्कृत के संभाषण शिविर आयोजित करने हेतु तथा संस्कृत के प्रचार हेतु उद्बोधन प्रदान किया तथा विद्यालयों में संस्कृत माध्यम से अध्यापन पर बल दिया। जिला मंत्री अरुण कुमार दुबे ने बैठक का संयोजन किया एवं आभार प्रदर्शित किया। कल्याण मंत्र एवं स्वल्पाहार के साथ बैठक का समापन हुआ।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here