प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 2 March 2025

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित


नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत संचालित जन औषधि केंद्र, नर्मदापुरम द्वारा 7वें जन औषधि दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को जिला चिकित्सालय के एनसीडी कक्ष में आयोजित किया गया।

शिविर में लगभग 40 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 3 नेत्र रोगी, 4 अस्थि एवं जोड़ो के दर्द से पीड़ित मरीजों सहित अधिकांश लोगों का बीपी एवं शुगर की जांच कर उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ जैन (मेडिकल ऑफिसर),  डॉ.अनिल बडुके (अस्थि रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ.ऋचा गौर (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला औषधि निरीक्षक जॉन प्रवीण कुजूर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत जिला स्तर पर जनऔषधि केंद्रों की स्थापना की गई है। यह केंद्र रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here