मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ दो दिवसीय मां नर्मदा प्राकट्योत्सव एवं नगर गौरव दिवस - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 January 2026

मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ दो दिवसीय मां नर्मदा प्राकट्योत्सव एवं नगर गौरव दिवस

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ दो दिवसीय मां नर्मदा प्राकट्योत्सव एवं नगर गौरव दिवस


नर्मदापुरम// मां नर्मदा प्राकट्योत्सव एवं नगर गौरव दिवस 2026 का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई, जिसके पश्चात मां नर्मदा का विधिवत पूजन एवं अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए। शनिवार 24 जनवरी को आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘इंद्रधनुष’ कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात मां नर्मदा जी की आरती शाम 7 बजे नित्य आरती समिति द्वारा की गई।

महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इस दौरान श्वेता शर्मा एवं उनके साथियों ने मां नर्मदा पर आधारित आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। वहीं, रवि त्रिपाठी एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत भक्ति गायन ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। इस दौरान सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here