नर्मदापुरम जिले का वर्ष 2025 में अपराध निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन द्वारा अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 January 2026

नर्मदापुरम जिले का वर्ष 2025 में अपराध निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन द्वारा अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

नर्मदापुरम जिले का वर्ष 2025 में अपराध निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा 

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन द्वारा अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए 


नर्मदा पुरम। पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला द्वारा वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न कराई गई। बैठक में वर्ष 2025 के दौरान नर्मदापुरम जिले द्वारा अपराध निकाल में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के समस्त अनुविभागों में घटित अपराधों में त्वरित पतारसी, प्रभावी गिरफ्तारी, चालानी कार्यवाही, दीर्घ अवधि से लंबित चालानों को न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा समय-समय पर चलाए गए विशेष अभियानों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई। जिसमे थाना शिवपुर मे मात्र 1.99 प्रतिशत व थाना रामपुर गुर्रा में मात्र 2.98 प्रतिशत पेंडेंसी रही व इटारसी अनुविभाग -3.85 प्रतिशत, पिपरीया अनुविभाग -4.68 प्रतिशत, सिवनी मालवा अनुविभाग -4.75 प्रतिशत, सोहागपुर अनुविभाग -5.28 प्रतिशत, नर्मदापुरम अनुविभाग -5.75 प्रतिशत लंबित अपराधों की पेडेंसी रही। साथ ही जिले में समस्त त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सपन्न कराया गया।

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन द्वारा अपराध निकाल की गति को निरंतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम के जीर्णो‌द्धार कार्य की भी प्रशंसा की गई।

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन द्वारा निम्न अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अजाक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम

No comments:

Post a Comment

अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए जप्त

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here